पशु आरोग्य शिविर में 480 पशुओं का हुआ पंजीकरण, पशुपालकों को निःशुल्क वितरित की गईं दवाइयां।**

*पशु आरोग्य शिविर में 480 पशुओं का हुआ पंजीकरण, पशुपालकों को निःशुल्क वितरित की गईं दवाइयां।**
एटा/अवागढ़। जनपद एटा के अवागढ़ विकासखंड की ग्राम पंचायत कुशवा में एक दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान कुशवा अमन कुमार ने किया। इस दौरान उन्होंने पशुपालकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपने पशुओं को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की अपील की।
शिविर का संचालन करते हुए अवागढ़ के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने पशुपालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पशुपालकों को पशुओं को संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए समय-समय पर टीकाकरण कराने के प्रति जागरूक किया। साथ ही पशुओं के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील की।
आयोजित शिविर में कुल 480 बड़े एवं छोटे पशुओं का पंजीकरण किया गया। इस दौरान पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर पशुपालकों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर के माध्यम से पशुपालकों को पशुओं के बेहतर रखरखाव, बीमारी से बचाव और पशुपालन विभाग की योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर डॉ. सुचेन्द्र सिंह सिकरवार, डॉ. आकाश त्यागी, दीपक सिंह, रवि शेखर सिंह, महेश कुमार, राखी सक्सेना, सुधीर कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट: राज मोहन