राष्ट्रीय जनखोजऐप खोलें
अपराध · एटा, · प्रायोजित

अस्पताल पर बदमाशों का धावा, मैट्रो चाइल्ड केयर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

Manish kumar ·

निधौली रोड स्थित अस्पताल में हुई वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद, घटना के बाद इलाके में दहशत

एटा। शहर के निधौली रोड स्थित मैट्रो चाइल्ड केयर अस्पताल पर बदमाशों ने खुलेआम ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। फायरिंग की पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

अस्पताल पर हुई इस घटना से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दिनदहाड़े हुई फायरिंग को लेकर स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। वहीं, लोगों ने शहर की कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं।

अस्पताल संचालक डॉ. मोहन ने बताया कि इससे पहले भी अस्पताल परिसर में फायरिंग की घटना हो चुकी है। इसके बावजूद दोबारा हुई इस वारदात ने अस्पताल की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

ऐप में खोलें: पसंद, टिप्पणी, सेव