राष्ट्रीय जनखोजऐप खोलें
सामान्य · एटा, · प्रायोजित

डीएम के निर्देश पर मारहरा में फर्जी रूप से संचालित बी.एस. मेडिकल कॉलेज सील*

Anil Yadav ·

*डीएम के निर्देश पर मारहरा में फर्जी रूप से संचालित बी.एस. मेडिकल कॉलेज सील*

*एसडीएम सदर, तहसीलदार एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्यवाही*

*बीएएमएस, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों के नाम पर अभ्यर्थियों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप*

एटा, 05 नवम्बर 2026 (सू0वि0)। जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली के द्वारा दिए गए आदेशों के क्रम मे गुरुवार को जनपद के मारहरा क्षेत्र में फर्जी रूप से संचालित बी.एस. मेडिकल कॉलेज को सील करने की कार्यवाही मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 राजेंद्र प्रसाद के निर्देशन में पूर्ण की गई।

उप जिलाधिकारी सदर श्वेता सिंह, तहसीलदार सदर नीरज वार्ष्णेय, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.एम. तिवारी, क्षेत्राधिकारी सदर संकल्प दीप कुशवाह, प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी लोकमान सिंह एवं सचिन यादव सहित संबंधित अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कॉलेज को सील किया।

उल्लेखनीय है कि उक्त संस्थान द्वारा बीएएमएस, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के नाम पर अभ्यर्थियों के साथ धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपये की अवैध वसूली किए जाने के आरोप हैं। इस संबंध में थाना मारहरा में मुकदमा दर्ज है तथा पुलिस द्वारा प्रकरण में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उक्त संस्थान की फर्जी गतिविधियों का मामला सर्वोच्च न्यायालय के संज्ञान में भी आ चुका है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध रूप से संचालित मेडिकल कॉलेजों, क्लीनिकों एवं अन्य संस्थानों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही लगातार की जाएगी। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त होने वाली ऐसी शिकायतों पर तत्काल संबंधित अधिकारियों की टीम भेजकर स्थलीय जांच कराई जा रही है तथा दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्यवाही लगातार सुनिश्चित की जा रही है।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆🏻

ऐप में खोलें: पसंद, टिप्पणी, सेव