राष्ट्रीय जनखोजऐप खोलें
सामान्य · मथुरा, · प्रायोजित

मथुरा फ्लैश,,,, मथुरा - बलदेव में अवैध पटाखों का जखीरा बरामद, आरोपी गिरफ्तार 44 कार्टन और चार बोरों में भरी आतिशबाजी जब्त, दीपावली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दीपावली के मद्देनजर अवैध आतिशबाजी

Anil Yadav ·

मथुरा - बलदेव में अवैध पटाखों का जखीरा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

44 कार्टन और चार बोरों में भरी आतिशबाजी जब्त, दीपावली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई,

दीपावली के मद्देनजर अवैध आतिशबाजी के भंडारण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मथुरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बलदेव थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध पटाखों का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, बलदेव थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को अवैध आतिशबाजी के संबंध में जानकारी मिली। पुलिस टीम ने संस्कार लाइब्रेरी वाली गली, अवैरनी चौराहे पर कार्रवाई करते हुए स्थानीय निवासी प्रेम अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 44 कार्टन और चार प्लास्टिक के बोरों में भरी अवैध आतिशबाजी बरामद की। इतनी बड़ी मात्रा में पटाखों की बरामदगी के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बरामद आतिशबाजी को जब्त कर लिया गया है।

सीओ महावन संजीव राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 288 बीएनएस तथा 5/9बी विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। दीपावली के त्योहार को देखते हुए अवैध पटाखों के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का अभियान जारी है।

बाईट - संजीव कुमार राय,सीओ महावन

ऐप में खोलें: पसंद, टिप्पणी, सेव