सामान्य · मथुरा, · प्रायोजित
पानीगांव में दबंगों की दबंगई, मां-बेटी को कार के बोनट पर बैठाकर दौड़ाई गाड़ी**
**पानीगांव में दबंगों की दबंगई, मां-बेटी को कार के बोनट पर बैठाकर दौड़ाई गाड़ी**
मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्र के पानीगांव में रुपयों के लेन-देन के विवाद में सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरोप है कि कार सवार युवकों ने मां-बेटी को कार के बोनट पर बैठाकर काफी दूर तक गाड़ी दौड़ाई।
घटना 2 नवंबर की रात की बताई जा रही है।
मां-बेटी को मांट रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास छोड़कर आरोपी फरार हो गए।
पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
सूचना पर डायल 112 और पानीगांव चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।
घायल मां-बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।