राष्ट्रीय जनखोजऐप खोलें
राजनीति · लखनऊ,

डबल इंजन की डबल हार, बेरोजगार स्नातकों का फैसला; भाजपा की 6 जीती सीट पर भी अखिलेश का सवाल

Admin ·
डबल इंजन की डबल हार, बेरोजगार स्नातकों का फैसला; भाजपा की 6 जीती सीट पर भी अखिलेश का सवाल

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी में 11 सीटों पर हुए विधान परिषद चुनाव में छह सीटों पर भाजपा के प्रदर्शन को 'डबल इंजन' की 'डबल हार' करार दिया। एमएलसी चुनाव के रिजल्ट पर अखिलेश ने दावा किया कि इन नतीजों ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी की जीत की नींव रख दी है।

सोशल मीडिया एक्स पर उन्होंने भाजपा की जीती छह सीटों पर भी सवाल खड़े करते हुए तंज कसा। वोटरों के नाम संदेश लिखते हुए अखिलेश यादव ने लिखा, भाजपा वाले वाराणसी में पहले 'काउंटिंग' में हारे, फिर दोबारा 'री-काउंटिंग' में हारे, मतलब दो बार मतगणना हुई और दोनों बार भाजपा और उनके संगी-साथी हारे। ये डबल इंजन की डबल हार है।

उन्होंने लिखा कि एक तरफ भाजपा को 'शिक्षक, शिक्षार्थी व शिक्षा' विरोधी नीतियों की हार है, तो दूसरी तरफ पढ़े-लिखे 'बेरोजगार स्नातकों' ने भी अपना फैसला सुना दिया है। अखिलेश ने आगे लिखा, भाजपा ने हर समाज को जिस तरह 'पीड़ित, दुखी, अपमानित' किया है, उससे सभी पीड़ित एक साथ आ गए हैं। 95 प्रतिशत हो गया है पीडीए का जनाधार। उनके अनुसार भाजपा के अंदर तो सभी जानते हैं कि जो सीटें भाजपा जीती भी हैं, वो भी हेराफेरी से जीती गई हैं।

ऐप में खोलें: पसंद, टिप्पणी, सेव