राष्ट्रीय जनखोजऐप खोलें
राजनीति · लखनऊ,

यूपी सरकार ने खत्म किया चकबंदी विभाग में पदोन्नति का बैकलॉग, 1,544 कर्मचारियों-अफसरों को मिला लाभ

Admin ·

लखनऊ। यूपी सरकार द्वारा प्रदेश में चकबंदी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुराने गांवों की चकबंदी पूरी कराने और विभागीय मानव संसाधन को सशक्त बनाने पर ध्यान केन्द्रित किए जाने का लाभ अब दिखने लगा है।

चकबंदी निदेशालय के मुताबिक, वर्ष 2017 में 67 पदोन्नतियों की स्थिति के मुकाबले वर्ष 2025 तक कुल 1,544 पदोन्नतियां दर्ज की गई। निदेशालय के अनुसार इन पदोन्नतियों के जरिए विभिन्न स्तरों पर कर्मचारियों और अधिकारियों को आगे बढ़ाया गया व पदोन्नति संबंधी बैकलॉग समाप्त कराया गया। लेखपाल से संयुक्त संचालक तक पदोन्नति पदोन्नतियों में 1,025 चकबंदी लेखपाल, 344 चकबंदीकर्ता, 97 सहायक चकबंदी अधिकारी, 64 चकबंदी अधिकारी, 11 बंदोबस्त अधिकारी, दो उप संचालक चकबंदी और एक संयुक्त संचालक चकबंदी शामिल हैं।

चकबंदी प्रक्रिया में भी बदलाव आया है। पुराने गांवों की चकबंदी प्राथमिकता के आधार पर पूरी कराने पर जोर दिया गया। 10 वर्ष से अधिक पुराने गांवों की संख्या वर्ष 2017 के 1,166 से घटकर वर्ष 2025 में 586 रह गई। यानी इस श्रेणी में 580 गांवों की कमी दर्ज की गई।

ऐप में खोलें: पसंद, टिप्पणी, सेव