राष्ट्रीय जनखोजऐप खोलें
राजनीति · लखनऊ,

UP MLC: लखनऊ में जेनजी और कोर वोटरों की नाराजगी से भाजपा हारी, जीत से सपा का जोश हाई

Admin ·
UP MLC: लखनऊ में जेनजी और कोर वोटरों की नाराजगी से भाजपा हारी, जीत से सपा का जोश हाई

लखनऊ। रामेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ में एमएलसी चुनाव में भाजपा को जेन जी और कोर वोटरों की नाराजगी भारी पड़ गई। लखनऊ खण्ड स्नातक चुनाव में यही वोटर थे। उन्होंने अपनी पहली प्राथमिकता में सपा प्रत्याशी के नाम के आगे '1' लिखकर बता दिया कि आगामी विधानसभा चुनाव की राह आसान नहीं होगी।

उधर पिछले तीन बार से निकटम प्रतिद्वंदी रहे अवनीश कुमार को 2-1 पटखनी देकर कांति सिंह ने न सिर्फ अपने राजनीतिक करियर को बल्कि सपा को भी नयी ऊर्जा दी है। इस जीत से जीत से सपा का जोश हाई हो गया है। दरअसल वर्ष 2017 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद कार्यकर्ताओं और कोर वोटरों में बहुत ही उत्साह था। इसी के कारण वर्ष 2020 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अवनीश सिंह को हाथों हाथ लिया गया।

लेकिन इस बार के चुनाव में कोर वोटरों में उत्साह की भारी कमी देखी गयी। पार्टी के पन्ना प्रमुख तक ने अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभाई। बड़ी संख्या में भाजपा के वोटरों के नाम मतदाता सूची से गायब मिले। जिनके वोटर लिस्ट में नाम थे उनमें ज्यादातर के मतदान केन्द्र स्नातक व शिक्षक की दूरी से 20 से 25 किलोमीटर की दूरी पर थे। मतदान के दिन यह स्पष्ट दिख रहा था।

ऐप में खोलें: पसंद, टिप्पणी, सेव