राष्ट्रीय जनखोजऐप खोलें
सामान्य · एटा,

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया संयुक्त निरीक्षण

Admin ·

एटा। जनपद में कानून-व्यवस्था एवं कारागार व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इला मारन जी ने गुरुवार को जिला कारागार, एटा का संयुक्त निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं का गहनता से परीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने कारागार परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता का परीक्षण किया तथा सुरक्षा व्यवस्था को हर समय सतर्क एवं प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।

बंदियों को शासन द्वारा निर्धारित मीनू के अनुसार उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता का निरीक्षण किया तथा भोजन की गुणवत्ता में किसी प्रकार की शिथिलता न बरतने के निर्देश दिए। साथ ही कारागार में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए बंदियों को समय पर समुचित उपचार एवं आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। महिला बैरक का भी निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक बंदी को विधिक अधिकारों के अनुरूप आवश्यक कानूनी सहायता उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।

ऐप में खोलें: पसंद, टिप्पणी, सेव