बंदियों की समस्याएं सुनीं, निःशुल्क विधिक सहायता, स्वच्छता, स्वास्थ्य परीक्षण एवं साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

एटा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राकेश धर दुबे, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जिला कारागार, एटा का मासिक निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया।
उक्त के अनुपालन में युगल चन्द्र चौधरी, अपर सिविल जज (सी०डि०)/प्रभारी-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा द्वारा प्रत्येक बैरक में जाकर निरूद्ध बन्दियों की समस्याओं को सुना गया और पूछा कि अपने वाद की पैरवी हेतु आपके पास अपना अधिवक्ता है अथवा नहीं। यदि अधिवक्ता नहीं है, तो मामले की पैरवी हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा द्वारा निःशुल्क अधिवक्ता प्रदान कराया जायेगा।
कुछ बंदियों ने जमानत के सम्बन्ध में, पेशी की तारीख, सरकारी अधिवक्ता प्रदान करने आदि के बारे बताया गया, जिसके सम्बन्ध में जिला कारागार, एटा प्रशासन को निर्देश भी दिये कि बंदियों की समस्याओं का जल्द ही समाधान किया जाये। जेल अधीक्षक को निर्देश दिया गया कि जेल में निरूद्ध बन्दियों का समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाये, गर्मी व बारिश के मौसम को देखते हुए गर्मी से निजात पाने के क्या इन्तजाम है, को देखा गया। डेंगू, मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिये बंदियों को सभी इन्तजाम मुहैया किये जायें।