राष्ट्रीय जनखोजऐप खोलें
सामान्य · पटना, · प्रायोजित

मथुरा -राजस्थान से आ रहा 2500 किलो संदिग्ध पनीर पकड़ा, संदिग्ध पनीर को कराया गया नष्ट,

Anil Yadav ·

मथुरा -राजस्थान से आ रहा 2500 किलो संदिग्ध पनीर पकड़ा, संदिग्ध पनीर को कराया गया नष्ट,

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शुक्रवार रात राजस्थान से मथुरा आ रहे करीब 2500 किलो संदिग्ध पनीर को पकड़ा। पनीर की गुणवत्ता पर संदेह होने के बाद खाद्य विभाग ने जनहित में पूरे पनीर को नष्ट करा दिया। इसकी अनुमानित कीमत करीब 5 लाख 5 हजार रुपये बताई गई है।

सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. जतिन कुमार सिंह के नेतृत्व में खाद्य सचल दल ने पुलिस बल के साथ शुक्रवार रात करीब 1:30 बजे राजस्थान के कमा क्षेत्र से आ रही बोलेरो पिकअप संख्या UP85CT4449 का निरीक्षण किया।

बाथेन गेट पुलिस चौकी के पास एनएच-19 पर थाना कोसीकलां, तहसील छाता क्षेत्र में की गई जांच के दौरान वाहन चालक सलीम पुत्र इस्माइल ने बताया कि पनीर राजस्थान के कमा स्थित डेयरी से बिक्री के लिए लाया जा रहा था। वाहन में करीब 2500 किलो पनीर रखा था। कारोबारकर्ता पनीर के क्रय-विक्रय संबंधी अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके।

खाद्य विभाग ने गुणवत्ता संदिग्ध होने के आधार पर पनीर के दो नमूने लेकर जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

ऐप में खोलें: पसंद, टिप्पणी, सेव