राष्ट्रीय जनखोजऐप खोलें
राजनीति · पटना,

'भाजपा ने भूमिहार की बलि दे दी, दीपक प्रकाश के लिए कई मौके आए'; देवेश के इस्तीफे पर बोले आईपी गुप्ता

Admin ·
'भाजपा ने भूमिहार की बलि दे दी, दीपक प्रकाश के लिए कई मौके आए'; देवेश के इस्तीफे पर बोले आईपी गुप्ता

पटना। विधायक आईपी गुप्ता (बीच में) ने कहा कि मंत्री दीपक प्रकाश (बाएं) को एमएलसी बनाने के लिए भाजपा ने एक भूमिहार नेता देवेश कुमार (दाएं) की बलि दे दी। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एमएलसी देवेश कुमार का इस्तीफा होने के बाद बिहार की सियासत गर्माई हुई है। देवेश ने शुक्रवार को विधान परिषद की सदस्यता से त्याग-पत्र दे दिया।

चर्चा है कि उनकी जगह पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को एमएलसी बनाया जाएगा, जो अभी किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। इंक्लूसिव इंडिया पार्टी (IIP) के संस्थापक और सहरसा विधायक इंद्रजीत प्रसाद उर्फ आईपी गुप्ता ने आरोप लगाया कि भाजपा ने एक भूमिहार नेता की बलि दे दी।

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने भी देवेश कुमार के इस्तीफे पर तीखा तंज कसा। उन्होंने लिखा कि अब देवेश कुमार का इस्तीफा हो गया। भाजपा बड़ी आसानी से दीपक प्रकाश को एमएलसी बना सकती थी, कितने मौके आए। मगर देवेश कुमार की बलि दे दी गई। भाजपा के पूर्व बेगूसराय जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने भी प्रदेश नेताओं की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।

ऐप में खोलें: पसंद, टिप्पणी, सेव