सामान्य · पटना, · प्रायोजित
रूफटॉप रेस्टोरेंट में गाड़ी टकराने पर खूनी संघर्ष, महिला का फूटा सिर, आरोपी फरार।।
मथुरा फ्लैश,,,,
रूफटॉप रेस्टोरेंट में गाड़ी टकराने पर खूनी संघर्ष, महिला का फूटा सिर, आरोपी फरार।।
मथुरा। धर्मनगरी के दिल्ली-आगरा हाईवे स्थित कृष्णानगर चौकी क्षेत्र के रूफटॉप रेस्टोरेंट लव विंग्स व कल्चर स्काई में शराब के नशे में दो पक्षों के बीच खूनी भिड़ंत हो गई। वाहनों की हल्की टक्कर से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें मारपीट के दौरान एक महिला का सिर फूट गया और कई लोग घायल हो गए।घटना की सूचना पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक आरोपी घटनास्थल से फरार हो चुके थे। हाईवे किनारे संचालित इन रूफटॉप रेस्टोरेंट और बार में सुरक्षा इंतजामों व पुलिस गश्त को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी है।
नोट। संबंधित वीडियो ।