राष्ट्रीय जनखोजऐप खोलें
सामान्य · मथुरा, · प्रायोजित

भक्ति की अनोखी मिसाल, देवी इंदुलेखा ने ठाकुर बांके बिहारी के लिए रखा करवाचौथ का व्रत, शाम को नंदगांव में छलनी से करेंगी कन्हैया जी के दर्शन ।

Anil Yadav ·

भक्ति की अनोखी मिसाल, देवी इंदुलेखा ने ठाकुर बांके बिहारी के लिए रखा करवाचौथ का व्रत, शाम को नंदगांव में छलनी से करेंगी कन्हैया जी के दर्शन ।

वृंदावन। कान्हा की नगरी वृंदावन में आस्था और प्रेम की एक अनूठी तस्वीर सामने आई है।मूल रूप से हरियाणा के रोहतक की रहने वाली देवी इंदुलेखा अपने आराध्य ठाकुर बांके बिहारी जी को ही अपना पति मानकर पूर्ण विधि-विधान के साथ उनका दूसरा करवाचौथ का व्रत रख रही हैं।

देवी इंदुलेखा पिछले तीन वर्षों से वृंदावन में ही निवास कर रही हैं।पूर्व में नर्स का पेशा अपनाने वाली इंदुलेखा का वर्ष 2024 में ठाकुर जी के प्रति ऐसा अलौकिक लगाव बढ़ा कि उन्होंने कन्हैया जी की प्रतिमा के साथ विवाह रचा लिया। तब से वह भगवान बांके बिहारी को ही अपना सर्वस्व और पति मानकर भक्ति पथ पर अग्रसर हैं।

करवाचौथ के अवसर पर देवी इंदुलेखा शाम को नंदगांव में पारंपरिक शृंगार कर छलनी के जरिए अपने स्वामी बांके बिहारी जी का दर्शन कर अपना व्रत खोलेंगी। उन्होंने बताया कि नंदगांव में उनके पति कन्हैया जी के माता-पिता, यानी नंदबाबा और मां यशोदा का निवास है।इसलिए वह अपने ससुराल पहुंचकर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त करेंगी।ठाकुर बांके बिहारी के प्रति देवी इंदुलेखा का यह अनन्य और भावनात्मक समर्पण पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ

ऐप में खोलें: पसंद, टिप्पणी, सेव