राष्ट्रीय जनखोजऐप खोलें
सामान्य · फ़िरोज़ाबाद, · प्रायोजित

भारतीय लोक कल्याण समिति* ने *जिला अधिकारी का किया सम्मान*

Anil Yadav ·
भारतीय लोक कल्याण समिति* ने *जिला अधिकारी का किया सम्मान*

*भारतीय लोक कल्याण समिति* ने

*जिला अधिकारी का किया सम्मान*

फिरोजाबाद, 31 अक्टूबर 2026। भारतीय लोक कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने जनपद के सम्माननीय जिला अधिकारी श्री संतोष कुमार शर्मा जी को उनके द्वारा जनहित एवं समाज कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया।

समिति के संस्थापक एवं प्रबंधक महासचिव सुनील दत्त गुप्ता एवं जिला अध्यक्ष विकास गुप्ता ने जिला अधिकारी महोदय को अंगवस्त्र पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सुनील दत्त गुप्ता ने कहा कि जिला अधिकारी श्री संतोष कुमार शर्मा जी की संवेदनशील कार्यशैली, जनसमस्याओं के प्रति गंभीरता एवं जनहित के प्रति समर्पण जनपदवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके कुशल प्रशासन एवं सकारात्मक सोच से आमजन में प्रशासन के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

सम्मान समारोह के दौरान जिला अधिकारी महोदय ने समिति के पदाधिकारियों से आत्मीय एवं प्रेरणादायक विचार साझा किए तथा समाजहित में निरंतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

भारतीय लोक कल्याण समिति ने जिला अधिकारी महोदय के जनहितकारी कार्यों की सराहना करते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

ऐप में खोलें: पसंद, टिप्पणी, सेव