राष्ट्रीय जनखोजऐप खोलें
शिक्षा · अलीगढ़,

अंतर्राष्ट्रीय देखभाल एवं सहयोग दिवस पर एएमयू में व्याख्यान

Admin ·

अलीगढ़। एएमयू के समाज कार्य विभाग ने सामाजिक विज्ञान संकाय के सम्मेलन कक्ष में 'अंतर्राष्ट्रीय देखभाल एवं सहयोग दिवस' पर विश्वविद्यालय विस्तार व्याख्यान आयोजित किया। दिल्ली स्कूल ऑफ सोशल वर्क की प्रख्यात विद्वान प्रो. अर्चना कौशिक ने व्याख्यान दिया।

समाज कार्य विभाग के अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद ताहिर ने अतिथि वक्ता और प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने व्यावसायिक विकास और व्यक्तिगत उन्नति के लिए इस विषय की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। प्रो. कौशिक ने अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के '5आर' ढांचे को देखभाल संबंधी चुनौतियों से निपटने का एक महत्वपूर्ण दृष्टिकोण बताया।

ऐप में खोलें: पसंद, टिप्पणी, सेव